फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुलिस के खिलाफ गुस्सा, हाइवे पर लगाया जाम

पुलिस के खिलाफ गुस्सा, हाइवे पर लगाया जाम

Sat, 30 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ गुस्सा, हाइवे पर लगाया जाम
सोनभद्र। अफसरों के आशियाने के पास दिनदहाड़े प्रधानाचार्य की हत्या को लेकर आम लोगों के साथ ही राजनीतिक दलों में भी गुस्सा दिखा। जिले में लचर हो चुकी कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में लोग सड़क पर उतर पड़े। सपा के साथ शिक्षक नेताओं के साथ डॉक्टर सुरेश यादव के समर्थक पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे। और सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, रामनिहोर यादव, संजय यादव के अलावा अन्य लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। सुबह नौ बजे भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर पड़े। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को गोली लगने की सूचना पूरे जिले में जंगल में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी होते ही शिक्षक, विभिन्न दलों के नेता समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। यहां लोगों को पता चला कि शव जिला अस्पताल पहुंच गया है तो लोग वहां पहुंच गए। अस्पताल गेट के बाहर राजमार्ग जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पीएसी के साथ एएसपी, एसडीएम यमुना चौहान, सीओ अभिषेक सिंह पहुंचे मगर लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। लोगों का कहना था कि बेखौफ होकर बदमाशों ने शिक्षक नेता की हत्या कर दी यह कानून को चुुनौती देने से कम नहीं है। लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ सकी। मामला गंभीर होता देख एएसपी ने एडीएम को मामले से अवगत कराया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने भी पहुंच गए। उन्होंने जाम करने वालों को हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देने के साथ ही एमएलसी चेतनारायण से से वार्ता कर जाम को समाप्त कराया। करीब एक घंटे जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन

दो गोली फंसी, तीन चीरते हुए निकली बाहर
सोनभद्र। जिला अस्पताल में डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. के कुमार की टीम ने पोस्टमार्टम किया। बदमाशों ने डॉ. सुरेश यादव को पांच गोली मारी है। तीन गोली शरीर को चीरते हुए बाहर निकल गई जबकि दो गोली शरीर में फंसी रही। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने किस असलहे से गोली मारी थी, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। संभावना जताई जा रही है कि नाइन एमएम के पिस्टल से गोली मारी गई है। बदमाशों ने दो असलहे लिए थे, भागने के दौरान एक असलहा और कारतूस गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed