{"_id":"5c9fb299bdec2214680523a7","slug":"91553969817-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव: नक्सल बूथों की होगी वीडियो रिकार्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव: नक्सल बूथों की होगी वीडियो रिकार्डिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में नक्सल के रूप में चिह्नित 206 बूथों पर सीआरपीएफ तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस की ओर से बूथों के बाहर चारों तरफ वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी, ताकि अगर अराजकतत्व व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करें तो उन्हें चिह्नित किया जा सके। मतदान शुरू होने से लेकर समापन तक की रिकार्डिंग की जाएगी।
लोक सभा चुनाव के लिए घोरावल, राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां, ओबरा, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में 937 मतदान केंद्र एवं 1475 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन बूथों पर 1324990 वोटर मतदान करेंगे। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंसधारियों से उनका शस्त्र जमा कराना शुरू कर दिए हैं। शातिर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के साथ ही लूट, हत्या, छिनैती के आरोपियों को जिला बदर करने की भी कार्रवाई जारी है। अब संवेदनशील, अति संवेदनशील व नक्सल बूथों की सूची तैयार कर वहां पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। चयनित 206 नक्सल बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। सीआरपीएफ को सुरक्षा की कमान सौंपी जाएगी। यूपी पुलिस नाममात्र की होगी। नक्सल बूथों के बाहर वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार चुनाव को संपन्न कराने के लिए योजना बनाई जा रही है। थाना प्रभारियों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद कराने के साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।