{"_id":"5c61b85abdec227389635814","slug":"91549908058-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन में दौड़ रिहंदवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन में दौड़ रिहंदवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को स्पोर्टस काउंसिल की ओर से विद्यालय के बच्चों, परियोजना कर्मियों, महिलाओं, सीआईएसएफ़ के जवानों एवं सहयोगी संस्थाओं हेतु मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक रिहंद ए के मुखर्जी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रतियोगिता की समाप्ति पर मुख्य अतिथि एवं सहअतिथियों ने ग्यारह वर्गों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। 40 से कम आयु वर्ग के कर्मचारी वर्ग में जीवन, 40 से अधिक आयु वर्ग में नाजिम अली, 45 वर्ष से कम महिला वर्ग में आरती मिश्रा, 45 वर्ष से अधिक आयु की महिला वर्ग में सूर्यमती देवी, सीआईएसएफ टीम से भुवनेश, सहयोगी संस्था वर्ग में सतीश पटेल और बच्चों के विभिन्न कक्षा वर्ग में विनय, नीरज, अनीता, मीरा एवं रूबीना प्रथम पुरस्कार के विजेता घोषित किए गए। इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिलाओं व पुरुषों तथा बच्चों को टोकन गिफ्ट देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। प्रतियोगिता 11 वर्गों में आयोजित की गई जिसमें कुल 1614 प्रतिभागियों ने भाग लेकर पांच किलोमीटर की दौड़ लगायी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा वर्तिका महिला मंडल समिति स्वरूपा मुखर्जी तथा महाप्रबंधक रंजन कुमार, महाप्रबंधक जी सी चौकसे, महाप्रबंधक एम रमेश, सीएमओ डॉ. कृष्णा मल्ल, अपर महाप्रबंधक के सी त्रिपाठी, यू के श्रीवास्तव, वेद प्रकाश, वर्तिका की महासचिव देबामित्रा सिंहाराय आदि मौजूद रही। कार्यक्रम का संयोजन स्पोट्र्स काउंसिल के अध्यक्ष के सी सिंहाराय, महासचिव मयंक गुप्ता ने किया। मुख्य वोलिंटियर के तौर पर देवी प्रसाद चौबे, मुकेश कुमार, राघवेंद्र, आशुतोष पाण्डेय, महिमा शर्मा, अंकिता केशरी, तपन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।