फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बालू के अवैध खनन में तीन के खिलाफ मुकदमा

बालू के अवैध खनन में तीन के खिलाफ मुकदमा

Thu, 20 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बालू के अवैध खनन में तीन के खिलाफ मुकदमा
बालू के अवैध खनन में तीन के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

एक नाव, तीन पंपिंग सेट, एक पोकलेन, चार हाइवा सीज
एसपी के छापेमारी के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के बरहमोरी बालू साइट पर बुधवार की शाम एसपी की छापेमारी के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। एसपी के लौटने के बाद मौके पर एसडीएम सदर शादाब असलम के अगुवाई में टीम ने खनन क्षेत्र की जांच की। रात में पुलिस ने खनन विभाग के लक्ष्मीकांत यादव की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही एक नाव, तीन पंपिंग सेट, एक पोकलेन मशीन और चार हाइवा सीज कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार दो व्यक्तियों का चालान कर दिया।

पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड बुधवार को कोन, विंढमगंज, दुद्धी आदि थानों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। इस दौरान एसपी ने कोन थाना क्षेत्र के बरहमोरी बालू साइट पर छापेमारी की थी। यहां उन्होंने अवैध खनन होता पकड़ा था। बरहमोरी बालू साइड पर डंप के नाम पर नदी से बालू उठाने की सूचना पर बुधवार की शाम करीब सात बजे एसडीएम सदर शादाब असलम के नेतृत्व में पुलिस और खनन विभागकी टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर अवैध खनन होता पाया गया। इस दौरान टीम ने मौके से एक नाव, तीन पंपिंग सेट, एक पोकलेन मशीन और चार हाइवा पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खनिज विभाग के ड्राफ्टमैन लक्ष्मीकांत यादव की तहरीर पर पुलिस ने देर रात बलरामपुर जिले के निवासी प्रवीण कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद, कोन थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव निवासी भानु प्रताप कुशवाहा और चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी अश्वनी कुमार त्रिपाठी के खिलाफ उप खनिज परिहार नियमावली समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भानु प्रताप कुशवाहा व अश्वनी कुमार त्रिपाठी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था, जिनका गुरुवार की सुबह चालान कर दिया गया। पुलिस ने खनन में लगे चार हाइवा व एक पोकलेन, एक नाव और तीन पंपिंग सेट मशीन को सीज कर दिया है। बता दें कि बालू लीज स्थल से एक जुलाई से 30 सितंबर तक बालू निकालना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बालू साइट से बालू की अवैध तरीके से निकासी कराई जा रही थी। एसपी की छापेमारी में इसका खुलासा होने के बाद मौके पर प्रशासन, खनन और पुलिस की टीम ने जांच की तो वहां दो जगहों पर बालू का ढेर लगा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed