फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत

Tue, 31 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
सोनभद्र। भाजयुमो के नवयुक्त प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल का गृह जनपद में मंगलवार को आगमन होने पर सुकृत, मधुपुर, बहुअरा और हिंदुआरी में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से वाहनों के काफिले के साथ देवेंद्र विवेकानंद प्रेक्षागृह राबर्ट्सगंज पहुंचे। यहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान देवेंद्र भाई पटेल ने कहा कि जनपद के नौजवानों के हित के लिए संघर्ष करने के लिए तत्पर रहूंगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि देवेंद्र भाई पटेल ने विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक से कार्य प्रारंभ कर प्रदेश महामंत्री तक का सफर तय किया। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा और ओंकार केशरी ने कहा कि देवेंद्र को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा मजबूत होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी कहा कि देवेंद्र के प्रदेश महामंत्री बनने से जनपद नौजवान गौरवान्वित एवं उत्साहित महसूस कर रहा है। निश्चित रूप से जनपद के नौजवानों के लिए नए आयाम खुलेंगे। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल कहा कि संगठन द्वारा निर्देशित सभी कार्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनपद के नौजवानों के हित के लिए संघर्ष करने के लिए तत्पर रहूंगा। नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत अध्यक्षा गीता देवी, ओबरा की अध्यक्षा प्राणमती देवी और जिला संयोजक युवा मोर्चा मनीष अग्रहरी ने कहा कि देवेन्द्र भाई के नेतृत्व में जनपद का नौजवान विकास की नई उचांईयों को छुंएगा। जिला महामंत्री अजीत चौबे, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, गुडिय़ा वर्मा, रामसुन्दर निषाद, सुनील सिंह, ओम प्रकाश दुबे, सुरेश शुक्ला, शंभूनारायण सिंह, अजय मिश्र, सुनीता पांडेय, जीत सिंह खरवार, दिनेश शुक्ला, प्रशांत श्रीवास्तव, अमित केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed