फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कार्यशाला में किसानों ने उठाई समस्याएं

कार्यशाला में किसानों ने उठाई समस्याएं

Wed, 02 May 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में किसानों ने उठाई समस्याएं
सोनभद्र। ब्लॉकों में बुधवार को किसान कल्याण दिवस पर आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला मेें केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों ने बिजली, पानी आदि की समस्याओं को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

वैनी: नगवां ब्लॉक में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने विद्युत व्यवस्था, सिचाई फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। विधायक ने किसान, कैलाश, रामसूरत, गोविंद नारायण सिंह, रामदास सिंह, श्राीनाथ सिंह, पुष्पा, रामनाथ चौधरी को सम्मानित किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जयप्रकाश ने कृषि पर मृदा परीक्षण बीज शोधन के बारेे में किसानों को जानकारी दी। संचालन बीडीओ हरिशंकर देव पांडेय ने किया। ब्लॉक प्रमुख प्रशंात सिंह आदि मौजूद रहे। दुद्धी: स्थानीय ब्लॉक सभागार में ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती बाड़ी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दिए। पशुपालन, डेयरी उद्योग, मुर्गी पालन, सूअर पालन, मछली पालन, भेड़, बकरी पालन, मशरूम की खेती, बागवानी सहित अन्य कई योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से समझाया गया। सात किसानों को सम्मानित किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह, भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, डॉ प्रदीप कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ मनोज सिंह, सर्वेश सैनी, अध्यक्षता बीडीओ प्रवीणा नंद तथा संचालन शैलेश ने किया। चोपन: ब्लॉक में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव गौड़ ने सरकार की ओर से किसानों की आय दुगुनी करने के लिए तैयार रुपरेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दस किसानों को सम्मानित किया। बीडीओ दिवाकर सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, राजेश अग्रहरि, शशांक मिश्रा, उमेश पटेल,तेजवंत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed