{"_id":"5ae4bebc4f1c1b87648b4bb8","slug":"91524940476-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने दायित्वों का पूर्ण लगन से करें निर्वहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने दायित्वों का पूर्ण लगन से करें निर्वहन
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज में शनिवार को सत्र 2018-19 के लिए विभिन्न सदनों के छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया गया और उन्हें शपथ दिलायी गयी। विद्यालय में विभिन्न सदनों के लिए चयनित सदन नायक, उप नायक, विद्यालय नायक व उप नायक का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
पहले विद्यालय नायक कक्षा 10 के छात्र आलोक कुमार, उप नायक कक्षा नौ की छात्रा खुशी शुक्ला को सिस्टर अगाथा लकड़ा ने स्लैस अलंकरण किया, फिर प्रधानाचार्य फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा ने उन्हें विद्यालय ध्वज प्रदान किया। ब्लू हाउस के नायक अंशिका दूबे व उप नायक श्याम पांडेय, ग्रीन हाउस के नायक स्तुति त्रिपाठी, उप नायक चंद्रमोहन शर्मा, रेड हाउस के नायक विकास कुमार व उप नायक फेजा खान, यलो हाउस के नायक शुभम पांडेय व उप नायक खुशी पाठक को अगाथा लकड़ा ने स्लैस अलंकरण दिया। शारीरिक शिक्षा के शिक्षक जगदंबा प्रसाद ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य फादर लकड़ा ने कहा कि जिस प्रकार शिक्षक आपका मार्गदर्शन करते हुए आपको सही पथ का चुनाव करने में सहायता करते हुए आपको सफलता की ओर ले जाते हैं, उसी प्रकार सभी सदन नायकों का यह दायित्व बनता है कि वे अपने सदन को सफलता की ओर ले जाने का हर संभव प्रयास करें। संचालन शिक्षक राकेश द्विवेदी ने किया। यहां रामेश्वरधर, कृष्णदेव, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार, आदर्श कुमार, वंदना सिंह, सबिहा बेगम, कनकलता मौजूद रहीं।