{"_id":"5ae0c0be4f1c1b86098b683b","slug":"91524678846-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल के असहयोग पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल के असहयोग पर जताई नाराजगी
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिंगरौली। जिलाधिकारी अनुराग चौधरी ने बुधवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र चुरकी में विकास कार्यों की जांच पड़ताल की। गांवों में विकासकार्य को लेकर उन्होंने असंतोष जताया। साथ ही सुस्ती व एनसीएल के असहयोग पर गहरी नाराजगी जताई।
नीति आयोग की सूची में सिंगरौली जिला देश के अति पिछड़े जिलों में तीसरे नंबर पर आया है। इसके बाद आयोग के पैमाने पर खरा उतरने के लिए जिले में कवायद शुरू हो गई है। डीएम ने नीति आयोग के पैमाने पर खरा उतरने के लिए पूर्व में सौंपे गए कार्यों की प्रगति जाना इसके बाद चिह्नित गर्भवती महिलाओं के घर पहुंच कर उनके पौष्टिक आहार, टीकाकरण, मेडिकल चेकअप आदि की जानकारी ली। इस दौरान कमियां मिलने पर मातहतों की क्लास लिया। प्राथमिक स्कूलों में बच्चों कम संख्या पर नाराजगी जाहिर किया और कहा कि शिक्षकों की तरह सरपंचों की एक कार्यशाला आयोजित की जाए। पेयजल, शिक्षा, साफ-सफाई, बिजली, सड़क के कई मामले आए। उन्होंने ट्रांसफार्मर सिंगरौली के तहत एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र को पंचायतों के समग्र विकास के लिए पूर्व में आवंटित विकास कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। इस मौके पर प्रियंक मिश्रा, एसपी मिश्रा, राजेश जैन, आशीष पांडेय आदि रहे।