{"_id":"5ade1bfd4f1c1b57098b62d0","slug":"91524505597-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा फीडर से महज पांच घंटे मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा फीडर से महज पांच घंटे मिल रही बिजली
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढने के साथ ही कोटा फीडर से जुड़े गांवों में बेहिसाब विद्युत कटौती से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं ने विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अप्रैल में तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे में लोग पंखा या फिर कूलर से राहत पाना चाहते है। लेकिन इस मौसम में कोटा फीडर से जुड़े गांवों में बेहिसाब विद्युत कटौती की जा रही है। रामप्रकाश, देवनारायण, चंद्रिका व प्रवेस का कहना है कि भीषण गर्मी में दिन भर विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोटा फीडर से सोमवार को भी पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही।
यह भी बताया कि बीते 14 दिनों से यह सिलसिला चल रहा है। खडिय़ा, मकरा, मिसरा, कोहरौलिया, घरसड़ी, चंदुआर, जमशिला, बीना बस स्टैंड आदि क्षेत्र में लोगों को महज पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली नहीं मिल रही लेकिन बिल उसी हिसाब से आ रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है। वहीं पीसीएल अनपरा के अवर अभियंता विमलेश सिंह ने बताया कि आंधी व बरसात के दौरान कोटा फीडर में कुछ खराबी के कारण ग्रामीणों क्षेत्रों में तय शिड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि ट्रांसमिशन से जुड़े लोग उस खराबी को दूर करने के प्रयास में लगे है।