{"_id":"5ac3c5714f1c1bba618b531f","slug":"91522779505-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में वृंदावन गार्डन में मंगलवार को ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का संयुक्त वार्षिकोत्सव, दो दर्जन सेवानिवृत्त अध्यापकों की विदाई व सम्मान सामारोह, नव विहान स्मारिका संपन्न हो गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेधावी बच्चे पुरस्कृत भी किया गया। ला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार बबलू, बीएसए गोरखनाथ पटेल ने कार्यक्रम की शुरूआत की। संचालन दीनबंधु त्रिपाठी, नीलू सिंह, राजेश कुमार सिंह ने किया। सेवानिवृत्त शिक्षक केवला प्रसाद, कंतलाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, बीरबल, दुर्गा प्रसाद, संकठा प्रसाद, शिवरक्षा, लल्लू राम, द्रौपदी देवी, सत्या देवी, रामेश्वरी, अजयराज सिंह, परमानंद मिश्रा, बालेश्वर यादव को शाल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, अमृता सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, कौशर जहां सिद्दीकी, श्याम नारायण, राकेश शुक्ला, राजकुमार, महेंद्र दूबे, श्रीप्रकाश सिंह, शिवपूजन को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राएं भी पुरस्कृत की गईं। बीईओ सुनील कुमार सिंह ने आभार जताया। यहां पूर्व डीआई विमला शंकर त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, नंद कुमार शुक्ला, अविनाश शुक्ला, विनोद कुमार, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सुरेंद्र मौर्या, हिमांशु सिंह, संजय जायसवाल व राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन