{"_id":"5abfbd374f1c1bc5618b4bb3","slug":"91522515255-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक बालिका टीम ने ग्रीन को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक बालिका टीम ने ग्रीन को दी शिकस्त
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली(सोनभद्र)। सिंगरौली जिला क्रिकेट संघ की ओर से एनसीएल और निगाही परियोजना के तत्वावधान में निगाही स्टेडियम में चल रहे बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार पिंक बालिका टीम ने जीत लिया।
पिंक बालिका टीम की कप्तान रचना यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान ने 210 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में रचना ने 78 रन और साक्षी ने 81 रनों की पारी खेली। दोनों ही प्रदेश स्तर की खिलाड़ी हैं। बालिका पिंक ने निर्धारित 30 ओवरों में महज दो विकेट खोकर 284 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालिका ग्रीन की टीम महज 186 रन ही बना पाई और आल आउट हो गई। बालिका ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सारा ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली। बालिका पिंक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रतिमा ने तीन और रचना ने दो विकेट लिए। इसी के साथ बालिका पिंक ने 98 रनों से फाइनल मैच जीतकर बालिका अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब को अपने नाम किया। इस मौके पर मनीष माको, स्वप्निल दुबे, जिला क्रिकेट संघ से सचिव विजयानंद जायसवाल, सदस्य सुखविंदर सिंह, रामकुमार, मोहम्मद फईम, आरके बसंत, रामप्रकाश रामू और डीसीए कोच रितेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।