{"_id":"5abfbb4d4f1c1bb9618b4c1c","slug":"91522514765-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से विद्युत आपूर्ति ठप
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार की रात तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं छप्पर उड़ गए। ज्यादातर फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नगवां ब्लाक के दूबेपुर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को दूसरे दिन शनिवार को भी बिजली नहीं मिल सकी थी। इस फीडर से करीब 100 गांव जुड़े हैं। सुकृत फीडर से जुड़े दो दर्जन गांव में बिजली आपूर्ति आंधी के कारण ठप रही। इस फीडर पर शनिवार की सुबह बिजली बहाल हो सकी। शाहगंज फीडर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को पूरी रात बिजली के दर्शन नहीं हुए। राबटर्सगंज के लोढ़ी गांव निवासी राजकुमार का टीन शेड आंधी में उड़ गया। इसी तरह नीरज का छप्पर तेज हवा के कारण उड़ गया। राबर्ट्र्सगंज ब्लाक क्षेत्र में आंधी की वजह से रात साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक बिजली गुल रही। पसही फीडर से जुड़े गांव में भी कई घंटे बिजली गुल रही। ऊर्जांचल के बांसी गांव में दो घरों के छप्पर उड़ गए। इसके अलावा कोहरौलिया गांव में एक पेड़ की मोटी टहनी सूरज पासवान के खपरैल के मकान पर गिरने से वह मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
आंधी से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
आंधी से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराई