फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चोपन, चुर्क में शुद्ध पेयजल के लिए सवा छह करोड़ का प्रोजेक्ट

चोपन, चुर्क में शुद्ध पेयजल के लिए सवा छह करोड़ का प्रोजेक्ट

Thu, 01 Mar 2018 08:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
चोपन, चुर्क में शुद्ध पेयजल के लिए सवा छह करोड़ का प्रोजेक्ट
सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क-घुरमा के आंशिक और चोपन नगर पंचायत के वार्ड तीन में सवा छह करोड़ लागत से पेयजल परियोजना का निर्माण होगा। करीब तीन करोड़ 55 लाख से चोपन और दो करोड़ 70 लाख से चुर्क में पेयजल परियोजना बनेगी। इससे करीब दस हजार लोगों को आने वाले दिनों में फायदा होगा। जल निगम निर्माण शाखा के अधिशासी अभियंता फणींद्र राय का कहना है कि वित्तीय, प्रशासनिक स्वीकृत और बजट मिलने का इंतजार है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शुद्घ पेयजल आपूर्ति कराने के साथ ही नगरीय क्षेत्रों के लोगों को भी पानी के संकट से निजात दिलाने के प्रयास में है। जिन इलाकों में पानी का ज्यादा संकट है, वहां केे लिए जल निगम परियोजनाएं तैयार भी कर रहा है। डीएम पीके उपाध्याय ने पिछले दिनों बैठक लेकर जल निगम के एक्सईएन को निर्देश दिया था कि वे जरूरतमंद क्षेत्रों में शुद्घ पेयजल आपूर्ति के लिए परियोजनाएं तैयार करें। जल निगम के इसके तहत चुर्क-गुर्मा और चोपन नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए परियोजनाएं तैयार किया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता फणींद्र राय ने बताया कि चोपन नगर पंचायत के वार्ड तीन प्रीत नगर में ट्यूबवेल तैयार कर पानी की आपूर्ति किये जाने का लक्ष्य है। करीब चार हजार लोगों को इससे लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए 255.66 लाख की परियोजना तैयार की गई है। इसी तरह नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा में 370.21 लाख की लागत से पेयजल परियोजना तैयार करने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। यह परियोजना बनी तो करीब छह हजार लोग लाभान्वित होंगे। जिला प्रशासन से प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है और दोनों प्रस्ताव शासन में भेज दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि वहां से प्रशासनिक, वित्तीय स्वीकृति और बजट मिलने पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed