{"_id":"5a8879874f1c1ba32a8b7edb","slug":"91518893447-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के बैनर तले मजदूरों ने समायोजन की मांग को लेकर शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। तापीय परियोजना के मुख्य गेट पर पहले दिन मुन्ना सिंह, मारवाड़ी, रामसहाय, विदेशी प्रसाद और बंगाली को संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। मजदूरों ने चेताया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। मणिशंकर ने ताप विद्युत गृह में कार्यरत 41 मजदूरों कोे आठ माह पूर्व परियोजना के उच्च अधिकारियों के निर्देश से बिना सूचना के निकाले जाने के बाद से अब तक समायोजन न किये जाने को लेकर परियोजना प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि मजदूर हितों की अनदेखी की जा रही है। कारखाने के विस्तार से लेकर संचालन तक कामगार अपने बहुमूल्य समय का निर्वहन पूरी दक्षता से करते चले आए और आज उनके परिश्रम को दरकिनार किया जा रहा है। परियोजना प्रशासन इस गंभीर मामले का निस्तारण करने की जगह आश्वासनों का पुल बांधती रहा है। संगठन के महामंत्री नॉगेंद्र प्रताप चौहान ने कहा कि संगठन ने मजदूरों के समायोजन की मांग मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष रखी थी। तब आश्वासन दिया गया था कि अलग-अलग जगहों पर मजदूरों को पुन: रखा जाएगा। लेकिन कुछ नहीं हुआ। रणजीत तिवारी ने नवनिर्माणाधीन 1320 मेगावाट की प्लांट सी इकाई में रोजगार के अवसर दिए जाने की मांग की। धरने पर फुलगेंद्र कुमार झा, जयशंकर पाठक, दीनानाथ चंद्रवंशी, सुरेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश चौबे, रामेश्वर, मोहम्मद इस्लाम, घनश्याम पांडे, राजपाल गौतम, निठुरी प्रसाद, रविंद्र यादव, राम अवध पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन