फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ओबरा इंटर कालेज में लगी आग, बच्चे फंसे

ओबरा इंटर कालेज में लगी आग, बच्चे फंसे

Tue, 30 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ओबरा इंटर कालेज में लगी आग, बच्चे फंसे
सोनभद्र (ओबरा)। ओबरा इंटर कालेज परिसर से सोमवार की दोपहर धुआं निकलता देख आसपास वहां पहुंचे। तब पता चला कि वहां प्रशासन की देखरेख में भूकंप एवं अग्नि से राहत और बचाव कार्य के लिए मॉक ड्रिल चल रहा था। वाराणसी से आए एनडीआरएफ, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, एनएसएस, यूपी स्काउट गाइड, एनसीसी के कैडेट ने इस दौरान हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को ओबरा इंटर कालेज परिसर में भूकंप, आग लगने से बचाव का मॉकड्रिल हुआ। इसमें अमोनिया गैस के रिसाव से दुर्घटना की स्थिति में डायल 100 के जरिए पुलिस कंट्रोल रूम, डीएम कार्यालय कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी गई। अग्नि शमन दल कुछ ही देर में कालेज में पहुंचा और लाउड स्पीकर से एलान किया कि बच्चे अपने दोनों हाथ से सिर ढांकते हुए बिना किसी अफरा-तफरी के बाहर निकलें। बच्चे कतारबद्ध होकर बाहर निकले। बच्चों की गिनती टीचर व मानीटरों ने की तो 25 बच्चे कम थे जो अग्नि और अमोनिया गैस रिसाव में फंसे रह गए। तब अग्नि शमन दल के सिपाहियों व राष्ट्रीय आपदा मोचक बल वाराणसी (एनडीआरएफ) के जवानों ने फंसे बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। इस प्रदर्शन के दौरान डीएम पीके उपाध्याय, एसपी आरपी सिंह ने कहा कि लोग दैवी आपदा अथवा मानव जनित आपदा की सूरत में अपने धैर्य का परिचय दें।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एनडीआरएफ के टीम सुपरवाइजर स्वराज कमल, आपरेशन इंचार्ज असीम उपाध्याय, टीम कमांडर प्रिय रंजन, डिप्टी टीम कमांडर नागेंद्र सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ संजीव कुमार सिंह, डीआईओएस राजशेखर सिंह, ओबरा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed