फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़क पर वाहन खड़ा करने से नाराज भाजपाजनों ने लगाया जाम

सड़क पर वाहन खड़ा करने से नाराज भाजपाजनों ने लगाया जाम

Sun, 21 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर वाहन खड़ा करने से नाराज भाजपाजनों ने लगाया जाम
सोनभद्र (डाला)। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर ट्रकों को खड़ा कर देने से आवागमन में दिक्कत और दुर्घटना होने से रोष में आए भाजपाजनों ने नाराजगी जताई। सीमेंट फैक्ट्री प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, फैक्ट्री के पार्किंग गेट पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। तब दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे भाजपा कार्यकर्ता संतोष कुमार बबलू पैदल हाइवे से होकर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक खड़ा होने से एक किनारे से जाने लगे, तभी सीमेंट फैक्ट्री के पार्किंग गेटञ र अचानक से एक डीसीएम पीछे से आ गया। इसके चलते संतोष वाहन की चपेट में आते-आते बचे। जब यह बात अन्य भाजपा जनों को पता चला तो बिफर पड़े और नाराजगी जताते हुए फैक्ट्री के पार्किंग गेट को जाम कर दिया। संतोष कुमार बबलू, मुकेश जैन, राजू तिवारी आदि कहना था कि पार्किंग की आड़ लेकर हाइवे पर ट्रक खड़ा कर दिया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। पुलिस ने भाजपा जनों की कंपनी के अधिकारी आर चतुर्वेदी से वार्ता कराई, तब जाकर पार्किंग गेट पर आवागमन बहाल हुआ। सोमवार की सुबह 11 बजे तक पार्किंग की समस्या को हल नहीं निकाला गया तो फिर से जाम का रास्ता अपनाया जाएगा। इस मौके पर मनोज भारती, दसरथ चौधरी, मदन अग्रहरि, उमेश मेहता, रीशू जायसवाल, गब्बू शुक्ला, बिक्की अग्रहरि, टेंपो यादव, गुलाम, नीरज दूबे, राजेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed