{"_id":"599f1cf14f1c1bad328b488a","slug":"91503599857-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार की मांग के लिए जुलूस निकाल किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार की मांग के लिए जुलूस निकाल किया धरना-प्रदर्शन
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (डाला)। निजी सीमेंट फैक्ट्री में रोजगार समेत विभिन्न मांगों को लेकर मजदूर श्रम संस्था के बैनर तले क्षेत्रीय लोगों ने गुरुवार को सेक्टर सी हनुमान मंदिर परिसर से शहीद स्थल होते हुए रामलीला मैदान तक जुलूस निकाल कर धरना-प्रदर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था में राबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा, हाथीनाला, म्योरपुर, महिला थाना समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अंत में सदर नायब तहसीलदार पवन कुमार सिंह को एसडीएम को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
मजदूर श्रम संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सूरज राय ने कहा कि यह शहीदों की धरती है। फैक्ट्री के प्रदूषण से यहां के लोगों को शिल्फोसिस, टीवी, दमा जैसे तमाम प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जल भी दूषित हो चुका है एवं जल स्तर भी काफी नीचे चला गया है। कहा कि कंपनी में रोजगार कोई अन्य राज्य एवं जिले के लोगों को मिले यह हमारी संस्था बिल्कुल नहीं होने देगी। वरीयता के आधार पर स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। डाला के पूर्व कर्मचारी आश्रितों, मृतक आश्रितों एवं क्षेत्रिय लोगों समेत जो जिस लायक है उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। अगले एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का समाधान अगर नहीं होता है तो संगठन के साथ यहां की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास विधान सभा के सामने जाकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। सभा का संचालन जगदीश कुशवाहा ने किया। सफर अंसारी, हिमांशु कुशवाहा, बलवीर, विमलेश यादव, शंभू यादव, आनंद यादव, चंद्रमणि राय, अन्नू पांडेय, उर्मिला पाल, संतरा देवी, सोनी देवी, गुड़िया, संगीता देवी, सुशील शर्मा, रोहित पाठक, विकास चौबे, चंदा देवी, अरविंद, दुर्गावती देवी आदि शामिल रही।