फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   894 km roads in Sonanchal are waiting to be pothole free.

Sonebhadra News: सोनांचल में 894 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त होने का इंतजार

Sun, 17 Sep 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
894 km roads in Sonanchal are waiting to be pothole free.
सोनांचल की करीब 894 किमी लंबी सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। इसमें राजमार्ग के साथ ही, एमडीआर, ओडीआर और ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए विभाग को बजट का इंतजार है। पीडब्ल्यूडी की तीनों खंडों ने सर्वे के बाद गड्ढामुक्ति के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे शासन को भेजा जा रहा है। वहां से धनराशि आवंटित होने के बाद सड़काें पर काम की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की तरफ से कलवारी घोरावल राबर्ट्सगंज होते हुए खलियारी स्टेट हाईवे सहित तीन राज्य मार्ग पर 31 किलोमीटर में बने गड्ढों को भरा जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से चार किलोमीटर तक राज्यमार्ग पर गड्ढे भरे जाएंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड 2 की तरफ से राज्यमार्ग पर बने आठ किलोमीटर गड्ढे भरे जाएंगे। इस तरह से जिले के तीन राज्य मार्गों पर कुल 43 किलोमीटर दूरी में गड्ढे भरे जाएंगे। वहीं प्रमुख जिला मार्ग (एमडीआर) की सड़कों पर 66.92 किलोमीटर गड्ढों को भरा जाएगा। निर्माण खंड की तरफ से सर्वाधिक 36.92 किलोमीटर और निर्माण खंड 2 की तरफ से 30 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। वहीं प्रांतीय खंड में एक भी एमडीआर की सड़कें गड्ढामुक्त के लिए शामिल नहीं हुई हैं। अन्य जिला मार्ग (ओडीआर) की 122.55 किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त की जाएंगी। इसमें पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की तरफ से 44.44 किलोमीटर, निर्माण खंड की तरफ से 36.60 किमी तथा 41.50 किलोमीटर सड़कों के गड्ढों को भरा जाना है। इसी तरह से 662 किलोमीटर ग्रामीण मार्गों को भी गड्ढामुक्त किया जाना। ऐसी सड़कें सर्वाधिक पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में है। इस खंड की 459.03 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चिह्नित किया गया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की तरफ से 92.85 किलोमीटर ग्रामीण मार्ग एवं पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 की तरफ से कुल 110.10 किलोमीटर ग्रामीण मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा। इस तरह से जिले भर में 894.44 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिन सड़कों पर गड्ढे हैं, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। जिला प्रशासन के माध्यम से शासन में सड़कों के गड्ढा भरने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। शासन से धन मिलने पर बारिश बाद सड़कों पर बने गड्ढों को भरा जाएगा। -शैलेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed