फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   86 lakh house attached of gangster accused

गैंगेस्टर के आरोपी का 86 लाख का मकान कुर्क

Wed, 29 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
86 lakh house attached of gangster accused
जिले में प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस चौकी चुर्क क्षेत्र के नगर पंचायत चुर्क-गुरमा के वार्ड नंबर एक में सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में फोर्स ने गैंगेस्टर के आरोपी लक्ष्मी नारायण सिंह का दो मंजिला मकान कुर्क किया। मकान की कीमत करीब 86 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब दस बजे चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में फोर्स के साथ सदर एसडीएम, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय और चुर्क चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश गिरोह अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित लक्ष्मी नारायण सिंह की संपत्ति कुर्क कर मकान पर नोटिस चस्पा की गई। कोतवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मी नारायण सिंह निवासी सिद्धी कला चुर्क की 86 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। उसके पास ज्ञात आय का कोई विधिक स्रोत नहीं है, लेकिन आपराधिक घटनाओं से उसने लाखों रुपये जमा किए थे। सड़क पर ओवरलोड लोड ट्रकों को अधिकारियों का लोकेशन लेकर पास कराने में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed