फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   84 canals from Dhandhraul and Nagwan will be cleaned

धंधरौल व नगवां से निकली 84 नहरों की होगी सफाई

Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
84 canals from Dhandhraul and Nagwan will be cleaned
रबी फसल की सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंच सके, इसके लिए सिंचाई विभाग की तरफ से नहरों की सफाई कराई जा रही है। धंधरौल और नगवां बांध से संचालित 87 नहरों और माइनरों में से 84 माइनरों पर सफाई का काम चल रहा है। इसमें कई माइनरों की सफाई कर ली गई है। नहरों की साफ-सफाई होने से टेल तक के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन

धंधरौल बांध और नगवां बांध से लगायत 87 नहर और माइनरों से सदर ब्लॉक के साथ ही नगवां, चतरा, करमा और घोरावल ब्लॉक के सैकड़ों गांवों के साथ मिर्जापुर के मड़िहान तहसील क्षेत्र के किसान खेती करते हैं और अपने फसलों की सिंचाई करते हैं। मिर्जापुर नगर प्रखंड मिर्जापुर की तरफ से समय-समय पर नहरें संचालित की जाती है। डीएम टीके शिबू के निर्देशन पर रबी सीजन में फसल सिंचाई के लिए 25 दिसंबर से नहरों का संचालन शुरू होगा। सिंचाई विभाग के मुताबिक धंधरौल एवं नगवां बांध से करीब 87 नहर और माइनरों का संचालन होता है। इसमें से देवरी कला, बिरधी, बिसरेखी, नरोखर, भगवंतपुर, अमोखर, हिनौता सहित 84 माइनरों के सफाई का काम चल रहा है। इसमें अब तक तीन दर्जन से अधिक नहरों के सफाई का काम पूरा हो गया है। शेष नहरों के सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed