फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बालाघाट ने नागपुर को 5-4 से हराया

बालाघाट ने नागपुर को 5-4 से हराया

Wed, 03 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
बालाघाट ने नागपुर को 5-4 से हराया
सिंगरौली (सोनभद्र)। एनसीएल के निदेशक एनएन ठाकुर ने कहा कि देश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करने के लिए उनकी मेजबानी करना एनसीएल की गौरवशाली एवं लंबी परंपरा रही है। ठाकुर मंगलवार को एनसीएल के जयंत क्षेत्र के विजय स्टेडियम में अखिल भारतीय स्वर्गीय सुब्बा सिंह स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन बालाघाट की टीम ने साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे नागपुर को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। बालाघाट के रूपनाथ प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर चुने गए, जबकि एसईसीआर के अमित सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बने। समापन समारोह में जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा एवं परियोजना अधिकारी राजीव कुमार, एनसीएल के उप महाप्रबंधक एसएस हसन, सीएमओएआई के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद, वरिष्ठ श्रमिक संघ प्रतिनिधि बलराम बेलवंशी एवं उमेश सिंह और एनसीएल स्पोर्ट्र्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य गोरेलाल सिंह, परचम प्रसाद एवं खुशहाल सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एनएन ठाकुर ने फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों में कोई अंतर नहीं था। रोमांचक फाइनल मैच में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। गोल रहित पहले हाफ के बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमें अपने-अपने खेलों में तेजी लाई, लेकिन दोनों गोलकीपर ने अपने शानदार डिफेंस से सभी हमले नाकाम किए। आखिर में मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट से हुआ जिसमें निर्धारित 5-5 मौके पर एक बार दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद दोनों टीमों को एक मौका और दिया गया, जिसमें एसईसीआर अपना मौका चूक गई और जैसे ही बालाघाट के खिलाड़ी ने विपक्षी गोलकीपर को छकाते हुए गेंद गोल पोस्ट में पहुंचाई, पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खड़ा हो गया। जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि स्टाफ अधिकारी प्रियरंजन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed