{"_id":"5ca0f51fbdec2213fa1fb440","slug":"81554052383-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो असलहों से डा. सुरेश को मारी गई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो असलहों से डा. सुरेश को मारी गई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, आरएसएस पदाधिकारी एवं आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश प्रसाद यादव की हत्या में दो असलहों का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। घटनास्थल से खून, मिट्टी सहित अन्य नमूने परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी जाएगी। हत्या की वजह और तार से तार जोड़ने के लिए पुलिस दूसरे दिन भी हाथ-पांव मारती रही, मगर पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिल सका।
शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे घर से टहलने निकले डॉ. सुरेश प्रसाद यादव की डीएफओ आवास के पास हत्या कर दी गई थी। पीएम के दौरान उनके शरीर से तमंचे की गोली के साथ पिस्टल की गोलियां बरामद हुईं। मौके से पिस्टल का मिस होकर गिरा कारतूस भी मिला। कुछ दूरी पर मिले तमंचे में पड़े खोखा से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन पर दो असलहे से हमला बोला गया। पहले तमंचे से गोली मारी गई। इसके बाद पिस्टल से कई गोलियां दाग दी गईं। शिक्षक समुदाय में घटना को लेकर आक्रोश है। शिक्षक नेता की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस पर दबाव भी है। मगर पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। रविवार को भी कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए पूछताछ का दौर चलता रहा। अब पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल का इंतजार कर रही है। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी चेतनारायण सिंह से वार्ता के बाद डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने जिले के अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली और जल्द खुलासे के निर्देश दिए। चेतनारायण सिंह के चंद करीबियों में शुमार डॉक्टर सुरेश सोनभद्र में उनके मजबूत पिलर थे।