{"_id":"5c5f1ae6bdec2273a135659d","slug":"81549736678-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1736000 लोगों को फाइलेरिया दवा खिलाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1736000 लोगों को फाइलेरिया दवा खिलाने का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले को फाइलेरिया से मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत कर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया के बचाव की दवाएं खिलाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए 1800 आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री समेत अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसकी मानिटरिंग के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं। 17,36,000 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा है।
स्वास्थ्य विभाग जनपदवासियों को फाइलेरिया रोक से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाकर लोगों को दवा खिलाने और रोग से बचाव के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया है। जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि राबर्ट्सगंज, घोरावल और तहसील क्षेत्र में दस फरवरी से 15 फरवरी तक 1800 आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत अन्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को उम्र के हिसाब से एल्बेन्डाजोल समेत अन्य दवा खिलाएंगे। 16 फरवरी से 23 फरवरी तक कर्मी छूटे हुए व्यक्तियों को चिह्नित कर दवाएं खिलाएंगे। वर्ष 2019 में 17,36,000 लोगों को दवाएं खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोग से बीमार व्यक्तियों का दवा नहीं खिलाई जाएगी। कहा कि कुछ भोजन करके ही दवाओं का सेवन करें। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा मानीटरिंग के लिए घोरावल ब्लॉक में जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नगवां मेें वीबीडी कंसल्टेंट कुमार शुभम, दुद्धी में फाइलेरिया कंसल्टेंट अशोक कुमार कौशल, म्योरपुर में वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक श्रीराम सिंह, राबर्ट्सगंज में मलेरिया निरीक्षक पीके सिंह, चोपन में मलेरिया निरीक्षक, चतरा में देवाशीष पांडेय और बभनी ब्लॉक में मलेरिया निरीक्षक आनंद मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई है।
अभियान को सफल बनाने पर जोर
सोनभद्र। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। इसमें फाइलेरिया के रोकथाम के लिए शुरू होने वाले अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान जिन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वे लोग ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। रविवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नपा अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल फीता काटकर अभियान का शुभांरभ करेंगे। बैठक में शुभम सिंह, अशोक कौशल, आनंद मिश्रा, देवाशीष पांडेय, सभागति प्रसाद, प्रवीण सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।