{"_id":"5c1d2c75bdec2256ff44bf0e","slug":"81545415797-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण में गड़बड़ी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण में गड़बड़ी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। आसनडीह से बभनी सड़क के किनारे बन रहे नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को बभनी बाजार में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया। चेताया कि जांच के बगैर कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
यहां प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ठेकेदार नाली निर्माण में हो रही अनियमितता को दूर नहीं कराता, तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा। सड़क के किनारे-किनारे नाली का निर्माण किया जा रहा है। वह नाली सड़क से डेढ़ फीट से दो फीट तक ऊंची है। नाली निर्माण की खुदाई में भी घोर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि आदमी को पहचान कर काम कराया जा रहा है। नाली बनाते वक्त एक आदमी के मकान का बरामदा तोड़ दिया जा रहा है। वहीं दूसरे व्यक्ति के बरामदे के सामने नाली टेढ़ी कर दी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क से एक फीट ऊंची नाली बनाई जा रही है, जिससे पानी नहीं निकल सकता। सब पानी सड़क पर ही जमा होगा। वहीं नाली सड़क से ऊपर होने की वजह से पटरी भी बेकार हो जा रही है। वाहनों को खड़ा करने के लिए पटरी न होने की वजह से सभी वाहनों को लोग सड़क के किनारे ही खड़ा कर देते हैं। इससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया है। प्रदर्शन में गुड्डू, लल्लन, बाबूराम गुप्ता, शशि गुप्ता, मनोज जायसवाल, गजानंद, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद, दिलीप, पिंटू जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।