{"_id":"5bf2f5e6bdec2269602c6299","slug":"81542649318-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
बभनी। जनता इंटर कालेज परिसर में चल रही तीन दिवसीय स्काउट-गाइड रैैली सोमवार को संपन्न हो गई। रैली में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 17 टीमें मंडलीय रैली के लिए चयनित की गईं। बच्चों को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए टेंट लगाना, तंबू लगाना, पुल का निर्माण करना आदि सिखाया गया।
सोमवार को समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवनरायन सिंह खरवार, विशिष्ट अतिथि बनवासी सेवा आश्रम की सचिव सुभा बहन रहीं। अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने किया। बीएसए ने कहा कि शिक्षा जगत की अलख जगाने के लिए क्षेत्र के प्रतिनिधि, सामाजिक लोग, अभिभावक बढ़ चढ़ कर आगे आएं। शिक्षा से ही क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट सलामी के साथ किया गया। तीन दिवसीय स्काउट गाइड रैली के अंतिम दिन बच्चों को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए टेंट लगाना, तंबू लगाना, पुल का निर्माण करना, झूला का निर्माण करना, भोजन बनाना सिखाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जनता इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं ने करमा नृत्य प्रस्तुत किया। शिवम संकल्प इंटर कालेज के छात्राओं की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदेव पांडेय ने आभार जताया। यहां जिला मुख्य आयुक्त डॉ. सुरेश यादव, जिला स्काउट शिक्षक रमाकांत कुशवाहा, जिला संगठन आयुक्त सुनील सिंह, विभागाध्यक्ष रामजीत यादव, प्रबंधक जेएल पांडेय, कासिम हुसैन, बिमल, रामप्रकाश पांडेय, दीपनारायण सिंह मौजूद रहे। संचालन अनिल सिंह ने किया।