{"_id":"5bd9f256bdec22695f5f325a","slug":"81541010006-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा पर दियाजिए विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा पर दियाजिए विशेष ध्यान
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर नीति आयोग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले को पिछड़े जिले की श्रेणी से बाहर लाने के लिए स्वास्थ्य पोषण व शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी कदम उठाया जाय। बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के लिए ब्लाक स्तरों पर स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा, स्वरोजगार आदि से जुड़े कार्मिकों की बेहतर प्रशिक्षण देने के साथ ही घर-घर जाकर उनकी स्थिति की वास्तविक जानकारी करते हुए लाभान्वित किया जाय। कहा कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सक्रिय करते हुए प्रसव की व्यवस्था के साथ ही जन स्वास्थ्य संबंधी सहूलियतें मुहैया कराई जाएं। जिले में तैनात एलएचवी में से बड़े ब्लाकों में दो व छोटे ब्लाकोें में कम से कम एक की तैनाती की जाय। सीपीएम से भी कार्य लिए जाएं। वीएचएनडी दिवस के दिन आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाय। किसी कार्य को सफल बनाने में प्रशिक्षण व कार्ययोजना की अहम भूमिका होती है। ब्लाक स्तरीय ट्रेनिंग के साथ ही जिला स्तरीय ट्रेनिंग व कार्य योजना बना लिया जाय और एक व्हाट्स-अप ग्रुप बनाकर समन्वय स्थापित किया जाय। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश के आठ पिछड़े जिलों में से सोनभद्र भी है। नीति आयोग के निर्देशानुसार योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाकर लाभान्वित किया जाय।