फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाजपा में सुरक्षित है पिछड़ों का सम्मान

भाजपा में सुरक्षित है पिछड़ों का सम्मान

Wed, 31 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में सुरक्षित है पिछड़ों का सम्मान
सोनभद्र। भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में हुआ। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। यहां भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मड़िहान के विधायक रमाशंकर पटेल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें पिछड़ों के सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार की रक्षा होती है। पिछड़े वर्ग का सम्मान इसी पार्टी में है। सबका साथ सबका विकास का नारा देेकर भाजपा ने उसे पूरा किया। पिछड़ों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई लाभकारी योजनाएं शुरू की। पिछड़ा वर्ग लोगों का संकल्प है कि 2019 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए सम्मान की बात है कि देश के प्रधानमंत्री पिछड़े वर्ग से हैं। प्रदेश में पिछड़ा समाज के बारे में अगर कोई सोचता है तो वह भाजपा है। हाल में ही सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग गठित किया। किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री गोविंद यादव और पूर्व विधायक व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा से 2014 के लोकसभा के चुनाव में 73 सांसद यूपी से जीतकर गए थे। 2019 के लोकसभा के चुनाव में यह संख्या बढ़ाकर 74 सांसद बनाना है। अध्यक्षता करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अशोक मौर्य ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के सभी कार्यकर्ता पूरे तन मन धन से 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से अगले बार से अधिक इस बार 74 सांसद देकर नरेंद्र भाई मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे। पिछड़ा समाज के लोग भाजपा के साथ हैं। संचालन उमाशंकर पटेल ने किया। यहां रामसुंदर निषाद, अमरनाथ पटेल, उदय नाथ, अजीत रावत, आनंद पटेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, नरसिंह पटेल, संजय जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, अनूप तिवारी, मनीष अग्रहरि, मंजू गिरि, सुरेंद्र मौर्या, छोटू पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed