फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यात्रियों के जेब पर पड़ा महंगाई का बोझ

यात्रियों के जेब पर पड़ा महंगाई का बोझ

Fri, 14 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों के जेब पर पड़ा महंगाई का बोझ
सोनभद्र। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से निजी परिवहन सेवा महंगी हो गई है। लोकल रूटों के साथ ही लंबी दूरी तक चलने वाले वाहनों के संचालकों ने भी किराया बढ़ा दिया है। ऑटो और बसों पर लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। महज मुख्यालय परिक्षेत्र में दस से बीस रुपये किराए बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढने की आड़ में कुछ इलाकों में निजी वाहन संचालकों नेकिराए में मनमानी बढ़ोततरी भी कर दी है। इससे यात्रियों और चालकों में जब-तब नोंकझोंक की स्थिति बनती जा रही है।
विज्ञापन

व्यवसायी आशीष केशरी और अमित कुमार गुप्ता का कहना था कि उन्हें व्यवसाय के सिलसिले में रोजाना किसी न किसी शहर में जाना होता है। पेट्रोल और डीजल का दाम बढने से उन्हें अब यहीं सफर दस से 15 प्रतिशत अधिक किराया देकर करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा किराए की वृद्धि निजी वाहनों में हुई है। लंबी दूरी के वाहनों में जहां बीस से तीस रुपये तक वृद्धि हो गई है। वहीं लोकल रूट पर चलने वाले टेंपो संचालकों ने भी दस से 15 रुपये किराया बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

राबट्र्सगंज निवासी संगीता और सुधा ने भी पेट्रो पदार्थों के मूल्य वृद्धि के चलते किराए में बढ़ोत्तरी का रोना रोया। कहा कि अक्सर उन्हेें घरेलू सामानों की खरीदारी के लिए बाहर निकलना पड़ता है। पहले जिस जगह का किराया दस से बीस रुपये थे। अब पेट्रोल-डीजल की कीमत बढने का हवाला देकर उसी जगह का पचीस से पैंतीस रुपये वसूला जा रहा है। एतराज पर बीच रास्ते उतारने की धमकी दी जाने लगती है। इसी तरह मालवाहक वाहनों और ट्रवेल्स के वाहनों के किराए में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed