फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाढ़ की चपेट में आने वाले 107 गांवों की सूची तैयार

बाढ़ की चपेट में आने वाले 107 गांवों की सूची तैयार

Thu, 28 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ की चपेट में आने वाले 107 गांवों की सूची तैयार
सोनभद्र। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासनिक अमले ने तैयारियां शुरू कर दी है। राबर्ट्सगंज, दुद्धी एवं घोरावल तहसील क्षेत्र के 107 गांवों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में जिले और सीमावर्ती राज्यों में से होकर गुरजने वाली सोन, कनहर, रेणुका, बेलन, बकहर समेत अन्य नदियों और नाले में पानी आ जाता है। ऐसे में कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा बना रहता है। जिला प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित गांवों की सूची तैयार कर जरूरत पड़ने पर उन गावों मेें बचाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। बंधी प्रखंड द्वितीय के खिलाफ के सहायक अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता ने बताया कि बाढ़ की चपेट में आने वाले 107 गांवों की बुकलेट तैयार की गई है। कहा कि 15 जून से बाढ़ कंट्रोल रूम का संचालन शुरू है। प्रतिदिन कंट्रोल रूम के कर्मचारी सोन समेत अन्य नदियों में कितना जलस्तर बढ़ा इसकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को देते हैं। कहा कि तहसीलों में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोला जाएगा। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों पर नजर रखी जा रही है। अपर जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने कहा कि अत्याधिक बारिश होने पर जिन गांवों में पानी घुसने की संभावना है उनकी रिपोर्ट तैयार करा ली गई है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को ठहरने, भोजन एवं नाश्ते का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed