{"_id":"5af1e0864f1c1b87028b8c40","slug":"81525801094-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बनाएं आत्मनिर्भर, बनेंगी सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को बनाएं आत्मनिर्भर, बनेंगी सशक्त
Updated Tue, 08 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाएं अब किसी से कम नहीं है। वह खुद अपने पैरों पर खड़ी होकर पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं । ऐसा कोई काम नहीं है जिसे महिलाएं नहीं कर रही हैं। इसके लिए जरूरत है सिर्फ उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने की। वह सोमवार की देर शाम बनवासी सेवा आश्रम के पिपरी स्थित केंद्र में किशोरियों एवं महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से स्थापित गरिमा प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि महिलाएं अब पुरुषों से भी दो कदम आगे चल रही हैं। घर संभालने के साथ बाहर का कामकाज भी संभालना उन्हें बखूबी आ रहा है। ऐसे समय में नारी सशक्तिकरण के लिए हर संभव पहल की जानी चाहिए। आश्रम की मंत्री शुभा बहन ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने महिलाओं के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। समाजसेवी कुबेरनाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाया जाए, ताकि निर्बल महिलाओं को भी बल मिले। पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि महिलाएं कभी भी अबला नहीं थी, ना ही अब हैं। बस सोच को बदलने और इसे मजबूत बनाने की जरूरत है। इससे पूर्व आश्रम की नीतू पांडेय ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। संचालन विमल भाई और धन्यवाद ज्ञापन अभय सिंह ने किया। इस मौके पर बनवासी सेवा आश्रम के अध्यक्ष अजय शेखर, देवनाथ सिंह, रामनिवास पांडेय, जगत नारायण विश्वकर्मा, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।