{"_id":"5ae0b84b4f1c1b56098b6626","slug":"81524676683-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी की पहुंच से दूर हो गये फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी की पहुंच से दूर हो गये फल
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जांचल मे फलों के दाम आसमान छूने से आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे है। अचानक फलों के दामों में आए उछाल से लोग हैरत में हैं। उनका कहना है कि दुकानदार मनमानी कीमत वसूल रहे।
बाजार में बिक रहा अंगूर 120, सेव 180, केला 50, अनार 140, मौसमी 50, संतरा 100, आम 90 प्रति किलो की दर से बेचे जा रहे है। नागरिकों का कहना है कि मौसमी फलों में पिछले वर्ष की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। कहा कि फलों के नाम पर अच्छी क्वालिटी के फल भी नहीं मिल पा रहे है जबकि पैसा ग्राहक पूरा दे रहे है। क्वालिटी व महंगाई ने फलों को आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है।
इस संबंध में फल व्यवसायी राम लाल का कहना है कि फल मंडी से बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे है। पैसा एडवांस में देने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक खराब हालात संतरे की है। बताया कि 2000 रुपये पेटी अंगूर, 3400 रुपये पेटी सेव, 1200 रुपये पेटी अनार,1600 रुपये पेटी संतरा मिल रहा है। शादी विवाह के कारण फलों की मांग बढ़ जाने के कारण दामों में उछाल है। बताया कि लगन के बाद ही फल सही कीमत पर उपलब्ध होंगे।