फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सूरज के तीखे तेवर से हवा का मिजाज हुआ गर्म

सूरज के तीखे तेवर से हवा का मिजाज हुआ गर्म

Thu, 19 Apr 2018 11:27 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सूरज के तीखे तेवर से हवा का मिजाज हुआ गर्म
चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं ने लोगों को गुरुवार को बेहाल कर दिया। सूरज के तेवर तीखे होने से हवा का मिजाज गर्म रहा। इसकी वजह से ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। वहीं जरूरतमंद लोग ही पूरे शरीर को ढक कर बाहर निकले। तेज धूप और गर्म हवा के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सूरज के सख्त तेवरों के चलते लोगों को गर्मी का एहसास करवाया। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों व नौकरी करने वाली महिलाओं को हुई।
विज्ञापन

जिले का तापमान दोपहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जनपद का औद्योगिक क्षेत्र ओबरा सबसे अधिक गर्म रहा। यहां का तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालत यह थी कि सुबह नौ बजते ही भीषण गर्मी हो गई। इससे लोग दोपहर को घरों में ही कैद रहे। सुबह से ही गर्म हवा के थपेड़े लोगों के लिए मुसीबत बने रहे। ऐसे में ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। जगह.जगह खुली दुकानों में भीड़ देखी गई। दिन भर तेज गर्म हवाएं चलती रही। तापमान बदलने से मौसमी बीमारियां भी बढ़ गई है। घर का कोई न कोई सदस्य डायरिया, पीलिया, पेट दर्द, जैसी बीमारियों से पीड़ित होकर अस्पतालों में पहुंच रहा है। गर्म हवाओं व तेज धूप के कारण लोग जहां परेशान हैं वहीं सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरा रह रहा है। सड़कों पर घूम रहे मवेशी भी दोपहर में छाया की तलाश में जुट जा रहा हैं। सूरज ढलने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है । ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही लू , हीट स्ट्रोक, पेट की समस्या अतिसार आदि कई बीमारियां दबोच सकती है। इसलिए जरूरी है कि गर्मी के मौसम में इन बीमारियों से बचने के तरीके आजमाएं जाएं। थोड़ी सी सावधानी इन बीमारियों से बचाव कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed