{"_id":"5ac3c5684f1c1bd5618b5543","slug":"81522779496-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोपन के हर वार्ड में लगेगा आरओ प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोपन के हर वार्ड में लगेगा आरओ प्लांट
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक मंगलवार को पंचायत कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें पथ प्रकाश और शुद्घ पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रस्ताव स्वीकार किये गए। नगर में स्वच्छता अभियान चलाने और हर वार्ड में आरओ प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद और अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने समस्याओं का हर संभव निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर के सभी वार्डों में अभियान चलाकर सफाई कराने शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए अधूरा पड़े पाइप लाइन के विस्तार का मुद्दा उठा। इसके अलावा प्रमुख चौराहों समेत गलियों में पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ कराने, हैंडपंप मरम्मत कराने व हर वार्ड में आरओ प्लांट लगाकर शुद्ध जल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। चेयरमैन ने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के लिये मोहल्ले के लोगों को जागरूक करने की सलाह दी। कहा कि कहीं पर भी कूड़े के ढेर न लगने दें। सफाई कर्मी इलाके में काम पर पहुंचे तो उस पर निगरानी रखी जाए।
ईओ ने कहा कि शासन से लागू सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार की उन्होंने सभासदों से अपील की। बैठक में सुमनलता, चंद्रावती, रूपा देवी, विनीत कुमार, सर्वजीत यादव, सुशील कुमार, उषा देवी, अनिल, नीरज मौजूद रहे।