फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खाद्य विभाग का कई प्रतिष्ठानों पर छापा, लिया सैंपल

खाद्य विभाग का कई प्रतिष्ठानों पर छापा, लिया सैंपल

Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग का कई प्रतिष्ठानों पर छापा, लिया सैंपल
दुद्धी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। एक फर्म से दो ब्लेंडेड आयल व सोनपापड़ी का सैंपल लिया। दूसरे फर्म से झूला के पाम आयल का सैंपल लिया। जिला अभिहित अधिकारी मानिकचंद्र सिंह ने दोनों फर्मों में वेस्टेज मैटेरियल कार्नर न होने पर नाराजगी जाहिर की और संचालकों को कड़ी हिदायत दी। चेताया कि फर्मों को 15 दिन के भीतर इंप्रुवमेंट नोटिस जारी की जाएगी अन्यथा लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम के दुद्धी में पहुंचने की सूचना पर कई दुुकानों के शटर गिरा दिए गए। टीम ने चार फर्मों के गोदामों में छापेमारी कर सामानों को बारीकी से देखा। जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र ने बताया कि दीपक जायसवाल के यहां वेस्टेज मेटेरियल का कोई वेस्टेज कार्नर नहीं है। इससे यहां री-पैकिंग की भी आशंका है। उनके फर्म से शहनाई एक्टिव, सरसों लाइट ब्लेंडेड आयल व सोनपापड़ी का सैंपल लिया गया। जायसवाल इंटरप्राइजेज के गोदाम में भी जांच हुई। यहां से झूला पाम आयल सैंपल लिया। यहां भी वेस्टेज मटेरियल का कॉर्नर नही मिला। फर्म ओनर शुभम जायसवाल को चेतावनी दी गई। उन्हें 15 दिन के अंदर इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा, अन्यथा लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। टीम ने रोहित इंटरप्राइजेज के गोदाम से पतंजलि घी का सैंपल लिया। राजेश इंटरप्राइजेज के गोदामों की जांच में टिप्स नमक का सैंपल लिया। दोपहर बाद एक बजे से सवा पांच बजे तक छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। जांच टीम में प्रवीण कुमार राय खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुद्धी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर पालिका राघवेंद्र उपाध्याय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर प्रमोद कुमार सोनकर के साथ पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed