{"_id":"5a8717194f1c1b387b8b6e08","slug":"81518802713-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अरब, 20 करोड़ 37 लाख का होगा अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अरब, 20 करोड़ 37 लाख का होगा अनुमोदन
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला योजना समिति की बैठक 17 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। इसकी अध्यक्षता यूपी की भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी एवं मद्यनिषेक राज्य मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय करेंगी। इसमें जिले की वर्ष 2018-19 की तीन अरब, 20 करोड़, 37 लाख रुपये की कार्य योजना का अनुमोदन होगा। शुक्रवार को इसको लेकर चल रही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कुल 36 विभागों ने कार्ययोजना तैयार की है।
विभिन्न विभागों की ओर से वर्ष 2018-19 में विकास कार्य कराये जाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें कृषि, पशुपालन, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, चिकित्सा, समाज कल्याण, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग समेत 36 विभागों ने कार्य योजना तैयार की है। करीब सवा तीन अरब रुपये की इस कार्य योजना से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराया जाना है। पांच ऐसे भी विभाग हैं जिन्होने कार्य योजना नहीं तैयार की है। इसमें रेशम विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, उद्यान विभाग, खेलकूद और सेवायोजन विभाग शामिल हैं। इन विभागों की कार्ययोजना शून्य है।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक इन विभागों को शासन की ओर से मिलने वाले बजट से ही काम चलाना होगा। शनिवार को 36 विभागों की तैयार की गई कार्य योजना का अनुमोदन होगा। जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय की अध्यक्षता में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। मंत्री के आगमन को लेकर प्रोटोकाल भी आ चुका है। शनिवार को मंत्री सुबह साढ़े दस बजे जिले में आएंगी। कुछ देर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में रूकने के बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला योजना की बैठक में हिस्सा लेंगी।