फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाबा डिहवार के चौरे पर कथा सुनने को उमड़ी भीड़

बाबा डिहवार के चौरे पर कथा सुनने को उमड़ी भीड़

Thu, 01 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बाबा डिहवार के चौरे पर कथा सुनने को उमड़ी भीड़
इलाके के सततवाहिनी नदी के तट पर स्थित बाबा डिहवार के चौरे पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुजारी वेद मोहनदास ने बताया कि बाबा डिहवार के दरबार में जो कोई भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मन्नत अवश्य पूरी होती है। इसी का नतीजा रहा कि यहां पर झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से लोग अपने निजी साधन एवं सवारी गाड़ी से सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने के लिए आते हैं। झारखंड से आए रामविलास यादव ने बताया कि शादी हुए लगभग छह वर्ष बीत गए, परंतु एक भी बच्चे नहीं होते थे। बाबा डिहवार से मनौती माना तो बच्चे हुए। छत्तीसगढ़ से आए श्याम बिहारी ने बताया कि अक्सर लोग बीमार हो जाया करते थे। बाबा डिहवार से मनौती माने थे कि घर परिवार अच्छा रहे तो माघ पूर्णिमा पर आकर कथा सुनेंगे। एक वर्ष तक घर के सारे सदस्य सकुशल रहे, जिसकी वजह से यहां आकर कथा सुनी गई। पुजारी वेद मोहनदास जी ने बताया कि बाबा डिहवार के चबूतरा एवं स्थान बरसों पुराना है इनकी महिमा अपरंपार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed