Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   751 km long Guptkashi Janjagran Yatra will be organized in the month of Shravan

Sonebhadra News: श्रावण मास में निकलेगी 751 किमी लंबी गुप्तकाशी जनजागरण यात्रा

Sun, 13 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
751 km long Guptkashi Janjagran Yatra will be organized in the month of Shravan
श्रावण मास के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 751 किलोमीटर लंबी सात दिवसीय गुप्तकाशी दर्शन-पूजन, प्रकृति-संरक्षण, संस्कृति-संवर्धन और धर्म जनजागरण यात्रा की भव्य शुरुआत होगी।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ संतों के सानिध्य में सोन त्रिवेणी संगम, बाबा सोमनाथ गोठानी से किया जाएगा। यात्रा से एक दिन पूर्व 13 जुलाई रविवार को बाबा सोमनाथ धाम परिसर में शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक सत्संग, कथा व जनजागरण सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के रवि प्रकाश चौबे ने बताया कि पंचतत्व की रक्षा के लिए पंच संकल्प के साथ इस यात्रा का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य प्रकृति, संस्कृति, पर्यावरण और धर्म का संरक्षण तथा समाज में जनजागरूकता का प्रसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 14 जुलाई को सुबह 8 बजे से बाबा सोमनाथ धाम में पूजन-रुद्राभिषेक, 11:30 बजे चित्र प्रदर्शनी व पौधरोपण के बाद संगम से जल लेकर यात्रा आरंभ होगी।
यह यात्रा बंसरा माता, अघोरी दुर्ग, भूतेश्वर दरबार ओबरा, अमर गुफा, डाला होते हुए दुद्धी पंचमुखी हनुमान मंदिर दर्शन कर शाम को नगर ऊंटरी पहुंचेगी। रात्रि विश्राम एवं सत्संग कथा वहीं होगी।
15 जुलाई को बंशीधर से यात्रा शुरू कर राजा पहाड़ी महादेव, भावनाथ पुरा, कोन, चाचीकलां, गुप्ताधाम, गोमुख बाबा होते हुए विजयगढ़ दुर्ग पहुंचेगी।
16 जुलाई को विजयगढ़ दुर्ग से मऊ कला, ऋणमुक्तेश्वर महादेव पटना, सतपोखरिया महादेव, सोम धरती माता, खोडैला होते हुए महुली में रात्रि विश्राम होगा।
17 जुलाई को महुली से प्रस्थान कर सियरिया, वैनी, बिछिया, गंगोत्री कुंड झारखंडेय महादेव होते हुए दीवानी चुआ में रात्रि विश्राम होगा। 18 जुलाई को गंगोत्री कुंड से जल लेकर यात्रा नलेश्वर महादेव, बघैला, शिवालागांव, कण्वकोट, मारकुंडी, गौरीशंकर होते हुए शिवद्वार धाम पहुंचेगी।

19 जुलाई को शिवद्वार से बरकन्हरा, खजूरी, ठाकुरई, मां विंध्यवासिनी, संकट मोचन मंदिर काशी तक यात्रा पहुंचेगी। 20 जुलाई को गंगा स्नान व बाबा काशी विश्वनाथ का गुप्तकाशी के जल से जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed