फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   750 people tested, two people have symptoms of TB

750 लोगों की हुई जांच, दो लोगों में मिले टीबी के लक्षण

Wed, 10 Feb 2021 09:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
750 people tested, two people have symptoms of TB
दुद्धी। नेशनल ट्यूबरोक्लोसिस प्रिविलेंस सर्विस के तहत जिले के चयनित गांव धनौरा में चेन्नई से आई क्षय रोग (टीबी) जांच टीम का शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। आठ दिनों के शिविर के दौरान 800 लोगों की लक्ष्य की तुलना में टीम ने 750 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें दो लोगों में क्षय रोग के लक्षण मिले। जांच के दौरान ग्रामीणों के वजन, लंबाई, बीपी, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, चेस्ट एक्स-रे और बलगम की जांच की गई। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस एक गांव से पूरे जिले में फैले क्षय रोग का अनुपात का पता लगेगा। टीम में मुख्य रूप से डॉ. मुकेश मिश्रा के अलावा सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट विशाल यादव, फील्ड इंवेस्टिगेटर सुशील पाल, स्वास्थ्य सहायक अभिषेक मिश्रा सहित 23 सदस्यीय टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed