फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   75 quintal paddy procurement system provides relief to farmers

क्रय केंद्रों पर 75 क्विंटल धान लेकर पहुंच रहे किसान

Sat, 12 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
75 quintal paddy procurement system provides relief to farmers
सोनभद्र। धान क्रय केंद्रों पर अधिकतम 50 क्विंटल धान खरीद की बाध्यता खत्म होने के बाद शनिवार को क्रय केंद्रों पर 75 क्विंटल धान की खरीद की गई। इससे अधिक धान होने पर किसानों को एक सप्ताह बाद का टोकन देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

नवीन सब्जी मंडी राबर्ट्र्सगंज स्थित क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए पहुंचे कुशाही गांव के किसान राजू नंदन ने कहा कि पहले 50 क्विंटल धान खरीद की व्यवस्था थी जिसके चलते वे उतना ही धान बेचने आए हैं। पवर निवासी अरविंद सिंह ने 75 क्विंटल धान खरीद के फैसले का स्वागत किया। कहा कि इसका लाभ छोटे किसानों को होगा। लसड़ी निवासी अर्पित सिंह ने कहा कि जो किसान पहले से क्रय केंद्रों पर नंबर लगाए हैं, वे 50 क्विंटल से अधिक धान नहीं बेच पा रहे हैं। उमरी निवासी विवेक सिंह ने कहा कि जिन किसानों के पास खुद का साधन नहीं है वे किराये के ट्रैक्टर-ट्राली से धान लेकर क्रय केंद्र पहुंचते हैं। 75 क्विंटल धान बेचने के लिए दो बार किराया देना पड़ता था। अब किराये की बचत होगी। प्रशासन के निर्देश के बाद राबर्ट्सगंज स्थित मंडी समिति प्रथम, मंडी समिति द्वितीय, पीसीएफ एवं हाट शाखा राबर्ट्सगंज सहित सभी केंद्रों पर 75 क्विंटल तक धान खरीद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट-
अब तक तीन लाख क्विंटल हुई धान खरीद
सोनभद्र। जिले में कुल एक लाख 15 हजार मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य है। इसके मुकाबले में अब तक सभी क्रय केंद्रों पर करीब 30 हजार मीट्रिक टन (तीन लाख क्विंटल) धान खरीद हो चुकी है। इसकी जानकारी देते हुए जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर धान खरीद हो रहा है। जिन केंद्रों पर बोरे की कमी थी, वहां पर बोरा उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed