फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   75 incidents of theft in 25 months, barely 25 percent cases exposed

Sonebhadra News: 25 महीने में चोरी की 75 घटनाएं, बमुश्किल 25 फीसदी मामलों का ही पर्दाफाश

Thu, 13 Feb 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
75 incidents of theft in 25 months, barely 25 percent cases exposed
सोनभद्र। जिले में पुलिस चोरी जैसी वारदात का भी खुलासा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। चोरी के मुकदमे पुलिस ने दर्ज तो किए लेकिन चुनिंदा मामलों को छोड़कर किसी का खुलासा नहीं हुआ। साल 2023 में 46 और 2024 में चोरी के 24 केस दर्ज हुए हैं। इधर, डेढ़ माह में भी 5 मामले सामने आए हैं। इस तरह साढ़े 25 महीने में 75 मामलों में से पुलिस ने बमुश्किल 25 फीसदी मामलों का ही खुलासा किया है। जबकि इस साल चोरी की एक भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

-----

व्यवसायी के घर लाखों की चोरी
ओबरा कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल नगर में 23 जनवरी की रात चोरों ने तारकेश्वर केशरी के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। चोरों ने घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और घर के मुख्य द्वारा का ताला तोड़कर कई कमरों को खंगाला। चोरों ने आलमारी में रखे डिजिटल लाकर को भी तोड़ दिया। चोर घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर से सारा डाटा डिलीट कर चले गए।
विज्ञापन

---
दवा कारोबारी के घर से लाखों की चोरी
ओबरा में दिसंबर में ही चोरों ने दवा व्यवसायी के घर में नकदी सहित लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। उस समय व्यवसायी परिवार के साथ वाराणसी गया हुआ था। इस मामले के साथ ही इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दो चोरियों का खुलासा नहीं
करमा थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में 6 अक्तूबर 2024 की रात चोर आकाश के घर में छत के रास्ते घुसे थे। वे 50 हज़ार रुपये समेत साढ़े चार लाख के जेवरात ले गए। इससे पूर्व संतोष सिंह के घर से भी चोर लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात उड़ा ले गए थे। इसका खुलासा अभी तक करमा पुलिस नहीं कर पाई है।
----
कमरों में कुंडी लगाकर चोरी
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित बाजूतारा में नौ दिनों पूर्व चोर पहले नागेंद्र सिंह के घर में दाखिल हुए और घर में सो रहे लोगों को कुंडी लगाकर बंद किया। उसके बाद नकदी-जेवरात उठा ले गए। इसी दिन चोर उरमौरा में महाकुंभ नहाने गई महिला के घर से दो लाख नकदी और गहने उठा ले गए। इन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ।
----
दर्जनभर से अधिक बाइक चोरी
जिले में कुछ माह में करमा, घोरावल, पन्नूगंज, चोपन, राॅबर्ट्सगंज, ओबरा सहित अन्य इलाकों में दर्जनभर से अधिक बाइक चोरी हो चुकी हैं। कई मामलों में उच्चाधिकारियों से गुहार के बाद एफआईआर तो दर्ज हुई मगर चोरी की बाइक नहीं बरामद हो सकी हैं। इससे पूर्व में जिले के कई इलाकों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हुई चोरी के मामले भी पुलिस नहीं खोल सकी है।

----
जिले में कई चोरियों का खुलासा हुआ है। कुछ मामलों के खुलासे को लेकर टीमें कार्य कर रही हैं। इनका आने वाले दिनों में खुलासा होगा। पुलिस की सतर्कता से चोरी की घटनाओं में काफी कमी आई है। कालू सिंह,एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed