फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मालगाड़ी के तीन डिब्बे हुए बेटपरी, आवागमन अवरूद्घ

मालगाड़ी के तीन डिब्बे हुए बेटपरी, आवागमन अवरूद्घ

Wed, 03 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के तीन डिब्बे हुए बेटपरी, आवागमन अवरूद्घ
ओबरा (सोनभद्र)। चोपन-सिंगरौली रेल खंड के फफराकुंड रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के तीन खाली डिब्बे मंगलवार को पटरी से उतर गए। मालगाड़ी रेणुकूट से शक्तिनगर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर हुई इस घटना के बाद चोपन-शक्तिनगर पैसेंजर का संचालन निरस्त कर दिया गया। शाम साढ़े पांच बजे यातायात बहाल हुआ। घटना की सूचना के बाद रेल प्रशासन ने मालगाड़ी के बेपटरी हुए डिब्बों को हटवाना शुरू कर दिया। दोपहर बाद चार बजे से पहले दो डिब्बों को पटरी पर ला दिया गया था, लेकिन एक डिब्बे के कई हिस्से क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे हटाया नहीं जा सका था। इस डिब्बे को हटाने के लिए बरवाडीह से क्रेन मंगाया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। ज्यादा देरी को देखते हुए वैगन को पूरी तरह पटरी से हटाने के लिए जेसीबी भी मौके पर बुला ली गई थी। उधर, सिंगरौली से तय समय शाम चार बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस रवाना हो गई थी। लेकिन ट्रैक अवरुद्ध होने के कारण उसके देर होने की संभावना पैदा हो गई है। त्रिवेणी को बीच में ही रोक दिया गया है। त्रिवेणी कब वहां से रवाना होगी, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। ओबरा डैम रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे तक डिब्बे का हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। साथ ही त्रिवेणी एक्सप्रेस को रवाना कर दिया है। बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन में समय प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed