फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट का हुआ रैंडमाइजेशन

बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट का हुआ रैंडमाइजेशन

Fri, 29 Mar 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट का हुआ रैंडमाइजेशन
सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवी पैट का प्रथम रेंडमाइजेशन राजनैतिक दलों के सामने शुक्रवार को कराया। प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि घोरावल विधान सभा के बैलेट यूनिट का रेंडमाइजेशन करके 424 बूथों व 10 प्रतिशत आरक्षित के साथ कुल 467 बैलेट यूनिट आवंटित की गई। राबर्ट्सगंज विधान सभा के 397 बूथों के अलावा आरक्षित बैलेट यूनिट के साथ 437, ओबरा विधानसभा के 307 मतदान केंद्रों व आरक्षित बैलेट यूनिट के साथ 335 तथा दुद्धी विधान सभा के 347 बूथों व आरक्षित के साथ 382 बैलेट यूनिट यानी चारों विधान सभाओं के लिए कुल 1621 बैलेट यूनिट रेंडमाइजेशन के साथ आवंटित की गई। जिले के चारों विधानसभा के लिए कुल 1621 कंट्रोल यूनिट रेंडमाइजेशन करके आवंटित की गई। वीवी पैट के रेंडमाइजेशन के बारे मेें जानकारी देते हुए बताया कि घोरावल विधान सभा के वीवी पैट रेंडमाइजेशन करके 424 बूथों व 19 प्रतिशत आरक्षित के साथ कुल 505 वीवी पैट आवंटित की गई। राबर्ट्सगंज विधान सभा के 397 बूथों के अलावा आरक्षित वीवी पैट के साथ 473, ओबरा विधान सभा के 307 मतदान केंद्रों व आरक्षित वीवी पैट के साथ 366 तथा दुद्धी विधान सभा के 347 बूथों व आरक्षित के साथ 413 वीवी पैट आवंटित किये गये। जिले के चारों विधान सभाओं के लिए 1757 वीवी पैट रेंडमाइजेशन करते हुए आवंटित किये गये। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस मणिकनंदन ए. , एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम डॉ. कृपा शंकर पांडेय, घोरावल वीपी तिवारी, डिप्टी कलेक्टर राज कुमार, सुशील यादव, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed