फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ऊर्जा ही हमारे देश के विकास का मूल साधन

ऊर्जा ही हमारे देश के विकास का मूल साधन

Sun, 27 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा ही हमारे देश के विकास का मूल साधन
अनपरा/शक्तिनगर/बीजपुर।ऊर्जांचल के विभिन्न परियोजनाओं में शनिवार को 70 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना सीआईएसएफ मैदान में परियोजना के सीजीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि ऊर्जा ही हमारे देश के विकास का मूल साधन है। जिसमें अनपरा परियोजना का अहम योगदान है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण लखनऊ ने अनपरा तापीय परियोजना को राज्य में सक्रिय 14 विद्युत परियोनाओं क बीच उत्तर प्रदेश राज्य संरक्षण पुरस्कार 2018 के तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे पूर्व उन्होंने परेड की सलामी ली। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इसी क्रम में रेणुसागर पावर डिवीजन के आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज प्रागंण में आयोजित 70वें गणतन्त्र दिवस समारोह में भारत माता के वीर अमर शहीदों को नमन व स्मरण करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि के पी यादव ने ध्वजारोहण किया तथा सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात् सुरक्षा विभाग प्रमुख कर्नल अमित कंसल ने परेड का निरीक्षण कराया।कहा कि हमारा संस्थान पर्यावरण के प्रति सजग है, स्वच्छता पर्यावरण का आवश्यक अंग है। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, विभिन्न विभागों की झाकियों में दिशिता महिला मण्डल की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। संस्थान में कार्यरत कर्मियों को अच्छे कार्यों के लिये पुरस्कृत भी किया गया। संचालन पूनम तिवारी व गायत्री भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इन्दू यादव, विभा सिंह, इन्दू सिंह, शैलेश विक्रम सिंह, एस बी वर्मा, आर पी सिह, मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। समापन आकाश खत्री द्वारा किया गया। इसी क्रम में एनटीपीसी रिहंद सोन शक्ति स्टेडियम में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम वर्क तथा अनुशासन का संकल्प आवश्यक होता है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने 10 परेड टुकडिय़ों का निरीक्षण कर उनकी सलामी ली। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रंजन कुमार, एम रमेश, ए के चट्टोपाध्याय, के एस मूर्ति, डॉ कृष्णा मल्ल, डॉ मुकुल सक्सेना, आदि मौजूद थें। इसी क्रम में एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राष्ट्रगान के होते ही दर्शकों ने भारत माता का जय घोष कर अपनी गणतंत्र के जश्न का इजहार किया। मुख्य अतिथि एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यूनिट के कमान्डेंट एस मल्होत्रा ने परेड का निरीक्षण किया।कहा कि तृतीय चरण 800 गुणे 3 मेगावाट विस्तार यूनिटों के निमार्ण से संबंधित निविदा शीघ्र निकाली जायेगी। माह नवम्बर, दिसम्बर-2018 में स्टेशन का उत्पादन एनटीपीसी में प्रथम स्थान पर रहा जो 43 साल पुरानी इकाई के लिए एक कीर्तिमान है। वनिता समाज, बाल भवन, लायंस स्कूल, डॉ अम्बेडकर विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट झांकिया परेड मैदान पर निकाली गयी। वनिता समाज की अध्यक्षा कराबी सेन ने मरीजों को फल वितरित किया। संयोजन अनिल कुमार जाडली द्वारा किया गया। इसी क्रम में एनसीएल मुख्यालय स्थित सिंगरौली स्टेडियम में सीएमडी पी के सिन्हा ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। निदेशक गुणाधर पाण्डेय, निदेशक पी एम प्रसाद, निदेशक वित्त एन एन ठाकुर, हीरामणि यादव, तारकेश्वर प्रसाद, संगीता सिन्हा, ंप्रतिमा पाण्डेय व नीलू ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। पी के सिन्हा ने कहा कि एनसीएल आज राष्ट्र का लगभग 15 प्रतिशत कोयला निकाल रही है और कंपनी के कोयले से भारत की लगभग 10 प्रतिशत बिजली बन रही है। एनसीएल की कृति महिला मण्डल ने 70वां गणतन्त्र दिवस एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालाय, सिंगरौली में भर्ती मरीजों के साथ मनाया। महिला मण्डल अध्यक्षा संगीता सिन्हा, प्रतिमा पाण्डेय एवं नीलू ठाकुर व महिला मण्डल सदस्याओं ने मरीजों और उनके परिजनों को फल एवं मिठाइयां दीं, तथा मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed