फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   निष्कासन के खिलाफ मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार

निष्कासन के खिलाफ मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 31 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
निष्कासन के खिलाफ  मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार
अनपरा। अनपरा परियोजना में मजदूरों की हाजिरी कार्ड, वेतन पर्ची, और न्यूनतम मजदूरी मांगे जाने पर शालीमार डेकोरेटर्स द्वारा श्रमिकों को कार्य से निकाल दिये जाने से नाराज मजदूरों ने जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को परियोजना के मैटेरियल गेट को दो घंटे जाम कर प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

विभिन्न मांगो को लेकर 92 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन के बाद भी परियोजना प्रबंधन द्वारा उचित कदम नहीं उठाये जाने से क्षुब्ध श्रमिक मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। वहीं मंगलवार को शालीमार डेकोरेटर्स द्वारा श्रमिको को कार्य से निकाल देना श्रमिकों के लिए आग में घी डालने का किया। जिसके विरोध में परियोजना के मटेरियल गेट पर मजदूरों ने कार्य दो घंटे तक कार्य बहिष्कार करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। संठन के जिलामंत्री और ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा उपश्रमायुक्त पिपरी के समक्ष हुई बैठक के बाद भी प्रबंधन द्वारा मांगों को लेकर कई कदम नहीं उठाया गया। ठेकेदारों को लिखित में हाजिरी कार्ड, पेमेंट स्लीप, न्यूनतम मजदूरी, समय से भुगतान सहित सभी श्रम कानूनों को पालन करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व जब कुछ श्रमिकों ने इसकी मांग शालीमार डेकोरेटर्स से किया तो उनके साथ गाली गलौज कर ड्यूटी से ही निकाल दिया गया। कहा कि 07 नवंबर तक मजदूरों की मांगों को नहीं माना गया तो 10 नवंबर के बाद मजदूर कभी भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। इसकी सूचना प्रबंधन को दी जा चुकी है। उक्त धरने में गुड्डू उपाध्याय व अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह गनेश सिंह, सुनील कुमार, विनोद मौर्य, रामअशीष सिंह, अम्बालाल, बृजराज सिंह, जितेंद्र पटेल, शिवकुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed