फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सतर्कता को बनाये जीवन शैली का हिस्सा

सतर्कता को बनाये जीवन शैली का हिस्सा

Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
सतर्कता को बनाये जीवन शैली का हिस्सा
अनपरा (सोनभद्र)। भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से एनसीएल मुख्यालय में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीएल के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक पी के सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए यह जरूरी है कि सिर्फ भ्रष्टाचार के आंकड़े कम किए जाने पर जोर न देकर हम सतर्कता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। कहा कि कामकाज के दौरान कई बार नियमों की जानकारी के अभाव में गलतियां होती हैं।
विज्ञापन

कामकाज के विषयों से संबंधित शंकाओं का निराकरण संबंधित विशेषज्ञों के सलाह-मशवरे से किया जाना चाहिए। निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पांडेय ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में यह सोचना बेमानी है कि हम पर किसी की नजर नहीं है। लिहाजा कार्य करते वक्त नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखना चाहिए। निदेशक वित्त एन एन ठाकुर ने अंतर आत्मा की आवाज पर निर्णय लेने की अपील की। कहा कि एनसीएल में आईटी एवं कॉरपोरेट गवर्नेंस की दिशा में जो कार्य किए गए हैं उसी की बदौलत आज कंपनी शिखर पर है। विभागाध्यक्ष सतर्कता एस के घोष ने अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन मुख्य प्रबंधक सतर्कता एम एम पाठक ने किया। एनसीएल मुख्यालय प्रांगण में सीएमडी पी के सिन्हा ने अधिकारियों कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed