{"_id":"5bc8c6fcbdec22693a66374b","slug":"71539884796-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर विभागीय वॉलीबाल में रिडक्शन प्लांट विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर विभागीय वॉलीबाल में रिडक्शन प्लांट विजेता
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रेणुकूट। हिण्डालको कर्मचारी मनोरंजनालय की तरफ से गुरुवार को अंतर विभागीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हिंडालको फुटबॉल मैदान में निर्मित वॉलीबाल कोर्ट पर किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि हिंडालको वालीबाल संघ के अध्यक्ष तथा संस्थान के महाप्रबंधक कर्मचारी संबंध अजीत कुमार तिवारी ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर और टॉस कराकर मुकाबले का शुभारंभ कराया।
रिडक्शन प्लांट और फेब्रिकेशन प्लांट की टीम के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में रिडक्शन प्लांट के खिलाडिय़ों में केके झा, करन सिंह, राजवत, दीपक कुमार, पंकज तिवारी, दीपक गुप्ता, एसके सिंह, राजकुमार यादव, सोनू सिंह, आरपी सिंह, सुमन कुमार सिंह मैनेजर तथा फेब्रिकेशन प्लांट के खिलाड़ियों में मनोज त्रिपाठी, रजनीकांत ओझा, केसी यादव, अवधेश यादव, वीके शुक्ला, एनसी शुक्ला, डीके सिंह, दिलीप सिंह, डीबी सिंह और एपी सिंह मैनेजर शामिल रहे। रिडक्शन की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। फेब्रिकेशन प्लांट की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर अमरपाल सिंह, कुमार अभिषेक प्रताप सिंह, हिंडालको मनोरंजनालय के सहायक प्रबंधक राजेश सिंह इंदोलिया, आरपी सिंह, संजय सिंह, सुदेश्वर प्रसाद, हिण्डालको एबीआईसी के वरिष्ठ खेल शिक्षक डी सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।