फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   श्रमदान कर बनाया पुल

श्रमदान कर बनाया पुल

Tue, 11 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
श्रमदान कर बनाया पुल
म्योरपुर। ब्लॉक के पिंडारी ग्राम पंचायत में बिच्छी नदी पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर लकड़ी का पुल पिछले दो दिनों में तैयार कर दिया। यहां पूर्व में बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई बार ग्रामीणों ने उसके मरम्मत की मांग की लेकिन कोई सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने खुद लकड़ी का पुल तैयार कर दिया। उधर एसडीएम दुुद्दी रामचंद्र यादव का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। म्योरपुर ब्लॉक पिंडारी ग्राम पंचायत के नगराज टोला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मार्ग का निर्माण किया गया है। मार्ग पर स्थित बिच्छी नदी पर बनी पुलिया के टूटने व रिहंद जलाशय में पानी बढ़ने से मार्ग डूब जाने के नाते प्रतिवर्ष लोगों का आवागमन ठप हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी नगराज व मनरहवा टोला के लोगों को होती है। पुलिया के अभाव में हाईस्कूल और इंटर के छात्र दो महीने से पढ़ने नहीं जा रहे। इस पर ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर से उपेक्षा देख खुद ही पुलिया निर्माण का बीड़ा उठा लिया। दो दिनों में ग्रामीणों ने बिच्छी नदी पर पुलिया का निर्माण कर दिया। पुल निर्माण में लगे सतईराम यादव, मिश्रीलाल, रामप्रीत, गिरधारी, हृदयनारायण, बबलू, प्रदीप कुमार, मोहनलाल, अशर्फीलाल, रामनरेश, विनोद, सुरेश यादव, रामनरेश पनिका ने बताया कि उन्होंने कई बार बिच्छी नदी पर पुलिया निर्माण की मांग की लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। किलबिल से पिंडारी जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है, बरसात के अलावा इस मार्ग पर हमेशा आवागमन चालू रहता है। बरसात के समय में इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। पिछले साल पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने मिट्टी गिरवाई थी, लेकिन बरसात में वह भी बह गई। उन्होंने मार्ग के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed