{"_id":"5b75c5b242c79203f71fbc79","slug":"71534444978-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के ट्वीट के बाद लिलासी पहुंचे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के ट्वीट के बाद लिलासी पहुंचे कांग्रेसी
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
म्योरपुर । थाना क्षेत्र के लिलासी गांव में आदिवासियों के उत्पीड़न मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट करने बाद बुधवार को कांग्रेस के दो प्रतिनिधिमंडलों ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी की अगुवाई में कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल गांव में पहुंच कर जेल में बंद लोगों के बारे में उनके परिवार वालों से जानकारी ली। पूर्व विधायक ने उक्त प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए छोटे-छोटे मसलों को भी नोट किया। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। दूसरा प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचा। सदस्यों ने ग्रामीणों को यह बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अगस्त की दोपहर जेल में बंद सुकालो व किस्मतिया को लेकर दु:ख जताते हुए ट्वीट किया है। कांग्रेस नेता अंकुश दूबे ने बताया कि प्रकरण की जांच कर एक रिपोर्ट रिसर्च सेल के चैयरमैन गौरव कपूर द्वारा राहुल गांधी तक भेज दी गई है। जिसमें दर्शाया गया है कि किस्मतिया व मंजू को गिरफ्तार कर मिर्जापुर जेल में रखा गया है।
बता दें कि वन भूमि पर कथित कब्जा करने के मामले में 24 आदिवासियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद चोपन से पांच लोगों को बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष लवकुश प्रसाद केशरी, अनिल कुमार सिंह, नूरउद्दीन खान, कन्हैया पांडेय, सोनी गुप्ता, दीपू पांडेय, वंशीधर देव पांडेय, मनोज सिंह, विस्थापित नेता गम्भीरा प्रसाद, इदरीस अंसारी, ग्राम स्तरीय वन समिति लीलासी के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।