{"_id":"5b65efc04f1c1b54208b6f48","slug":"71533407168-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीताराम अध्यक्ष व विधान बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीताराम अध्यक्ष व विधान बने सचिव
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। रेणुसागर प्रेक्षागृह में लायंस क्लब का 44 वां अधिष्ठापन समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लायन सीताराम सिंह को अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष एमजेएफ. लायन प्रभात चतुर्वेदी, विशिष्ठ अतिथि शैलेश सिंह, वीरेंद्र गोयल, माकुंद लाल टंडन, डा, अशोक, अरुण मित्तल, सुनील दूबे, केबी मिश्रा, समीर आनंद व सीताराम सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया।
लायन दीपा श्रीवास्तव, रीना जैन व सुनील गिरी ने ईश वंदना प्रस्तुत किया। वीरेंद्र सिंह ने ध्वज वंदना की। लायन समीर आनंद ने अतिथियों के साथ ही रेणुकूट, ओबरा, अमलोरी, शक्तिनगर, बैढन, राबर्ट्सगंज, विद्युत विहार, मोरवा से आए लोगों का स्वागत किया। सचिव विधान बोस ने वर्ष भर क्लब द्वारा किये गये 421 कार्यों का लेखा जोखा एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। अरुण मित्तल ने नये सदस्यों को क्लब में शामिल कर उन्हें जानकारी दी। वर्ष 2018-19 की कार्यकारिणी के सदस्यों को पद व आस्था की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम सिंह, सचिव विधान बोस, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व पीआरओ जय किशन जायसवाल के साथ पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ली। रेणुसागर उद्यान में पौधरोपण व प्रेक्षागृह में वंचितों के लिये 30 आटे के पैकेट एवं एक सिलाई मशीन वितरित किये गये। इस दौरान रश्मी चतुर्वेदी, डा. निशु सिंह, केके सिंह, आरएस भारद्वाज, राजेश तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, गोविंद श्रीवास्तव, ओपी शर्मा, अजीत श्रीवास्तव, अनिल पाण्डे, नीलम सिंह, आजाद सिंह, कर्नल अमित कंसल, रीना जैन, दीपा श्रीवास्तव, हेमलता, राधिका सिंह, एके गाजिया आदि रहे।