{"_id":"5b60a3424f1c1be94b8b7bc1","slug":"71533059906-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकालय, शोध केंद्र भवन का हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकालय, शोध केंद्र भवन का हुआ शिलान्यास
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोरावल। पूर्व मंत्री डॉ. सरजीत सिंह डंग ने सोमवार की शाम देवगढ़ गांव में बाबू वेणी बहादुर सिंह स्मृति पुस्तकालय एवं शोध केंद्र का शिलान्यास किया। यहां श्रीकाशी धर्मपीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमाशंकर मिश्र, सेंदुश भूमि-पूजन कराया। डॉ. डंग ने कहा कि प्रभाश्री ग्रामोदय सेवा आश्रम देवगढ़ के द्वारा उच्च स्तरीय शोध-कार्य के लिए वर्ष 1999 में बाबू वेणी बहादुर सिंह स्मृति सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। इस पुस्तकालय में 30 हजार पुस्तकें, छह हजार पत्र-पत्रिकाएं एवं ढाई लाख दुर्लभ ई-बुक्स सुरक्षित हैं। इस मौके पर रमाशंकर पांडेय विकल, श्याम सुंदर देव पांडेय, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, संजय, बाबू राम प्रसाद सिंह, बाबू महेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. इंद्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजेश, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।